फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   suicide, lineman suicide, BJP leader, beaten, workers protest, jalandhar, punjab

भाजपा नेता की प्रताड़ना से दुखी लाइनमैन ने की खुदकुशी

Mon, 13 Jun 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 13 Jun 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
suicide, lineman suicide, BJP leader, beaten, workers protest, jalandhar, punjab
आत्महत्या - फोटो : demo
भाजपा नेता की प्रताड़ना से दुखी होकर लाइनमैन रामशंकर ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। दो दिन पहले भाजपा नेता ने रात के समय लाइनमैन से मारपीट की थी, उसका कसूर सिर्फ इतना था कि बिजली फाल्ट के कारण गुल हो गई थी।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर उससे मारपीट की। अधिकारियों ने भी रामशंकर का साथ नहीं दिया, जिससे वह काफी परेशान था। इसके बाद उसने उक्त कदम उठाया। बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को फुटबाल चौक पर जाम कर नारेबाजी की। एक टीम ने गांव वड़िंग में भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता राजन अंगुराल और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एडीसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। यूनियन के सर्किल प्रधान अश्वनी कुमार, डिवीजनल प्रधान प्रेम कुमार, इंप्लाइज फेडरेशन के जगजीत सिंह, जेई गुलशन कुमार ने मांग की है कि भाजपा नेता राजन अंगुराल व उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइनमैन रामशंकर के बेटे रणजीत ने कहा कि राजन अंगुराल ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी। उसके पिता को नंगा कर पीटा गया था। इसके बाद वह तनाव में थे। रणजीत ने बताया कि उन्हें पिम्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रणजीत के अनुसार उसके पिता ने वहां के डॉ. सुनील को बताया था कि उन्होंने चूहे मार दवाई खा ली थी, जिससे उनको उलटियां व दस्त लग गए। एसीपी सेंट्रल दलबीर सिंह बुट्टर के मुताबिक डॉ. सुनील ने उनको यह बात बताई है कि रामशंकर ने चूहे मार दवा खाई थी।


राजन अंगुराल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 11 जून की रात को लाइनमैन ने शराब पीकर हंगामा किया था। उन्होंने मात्र उसे हंगामा करने से रोका था। इस बारे में बिजली कर्मचारी ने खुद लिखित में माफी भी मांगी थी। इसके चार दिन के बाद बीमार होने पर उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदा उठाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए उन पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। वह पुलिस को हर हर तरह की जांच में सहयोग करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed