{"_id":"9dd3000168fa2259f039c848adf477ec","slug":"stolen-goods-including-motorcycles-3-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की मोटरसाइकिलों और सामान समेत 3 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की मोटरसाइकिलों और सामान समेत 3 काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 16 Dec 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नंबर 8 की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को काबू किया। पुलिस ने उनसे चोरी की दो मोटरसाइकिल और हजारों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।
एसीपी अमनीत कौंडल ने बताया कि थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर बिमलकांत के नेतृत्व में एसआई अश्वनी कुमार ने ट्रांसपोर्ट नगर में नाकाबंदी के दौरान सूरज, तारू दोनों निवासी बाबा दीप सिंह नगर और नरेश चोपड़ा निवासी गुज्जापीर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनसे चोरी की दो मोटरसाइकिल, जो उन्होंने तलवाड़ा और सब्जी मंडी फोकल प्वाइंट से चोरी की थी, बरामद कर ली हैं।
इसके अलावा उनसे लम्मा पिंड में स्थित सेनेटरी की दुकान से चोरी की गई पीतल की टुटियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।