{"_id":"5745ccc34f1c1bae70691d9b","slug":"shiv-sena-leader-arrested-shoot-case-special-team-police-arrested-leader-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद पर गोली चलाने वाला शिव सेना नेता काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद पर गोली चलाने वाला शिव सेना नेता काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 25 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना नेता उत्तरी के जिला प्रधान दीपक कंबोज को थाना तीन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दीपक पर आरोप है कि उसने खुद ही अपने पर गोली चलवाकर सनसनी फैलाई थी।
पुलिस इस मामले में गोली चलाने वाले दोनों युवकों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने गोली दीपक कंबोज के कहने पर चलाई थी। क्योंकि वह चाहता था कि इस घटना से पंजाब में सनसनी फैल सके। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दीपक को नामजद कर लिया था, लेकिन उसके बाद से वह फरार था।
दीपक कंबोज पर उस समय गोली चलाई गई थी, जब वह बच्चों को लेने के लिए शिव ज्योति स्कूल के बाहर खड़ा था। इस मामले को डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने काफी गंभीरता से लिया था। कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने इस मामले का खुलासा कर गौरव व शपिंदर को काबू किया था।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में दीपक की तलाश कर रही थी। बुधवार को दीपक की टांग में इंफेक्शन हो गया। वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो इसकी पुलिस को जानकारी मिल गई। दीपक को अस्पताल दाखिल करवाया गया है, पुलिस ने अपनी सिक्योरिटी वहां पर तैनात कर उसकी गिरफ्तारी कर दी है।