फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   robbers cut shatr took out ATM

श्ाटर काटकर एटीएम उखाड़ ले गए लुटेरे

Wed, 10 Feb 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 10 Feb 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
robbers cut shatr took out ATM
मॉडल टाउन की पीपीआर मार्केट के पास मंगलवार रात को लुटेरे एटीएम उखाड़ ले गए।
विज्ञापन


इस एटीएम के पास न तो सीसीटीवी कैमरे थे और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। एटीएम टाटा कंपनी का था, जिसका सभी बैंकों के साथ ट्रांजेक्शन संबंध था।

बुधवार सुबह जब आसपास के दुकानदार पहुंचे तो शटर उठा हुआ था। उन्होंने देखा तो एटीएम गायब था। सूचना पाकर एसीपी मॉडल टाउन कर्णवीर सिंह पुलिस बल समेत पहुंचे।

उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की। एसीपी के अनुसार देर रात लुटेरों ने गैस कटर से शटर को काटा और फिर गैस कटर से ही मशीन उखाड़ ली। इस मशीन को वे किसी ट्रैक्टर से बांधकर उठाकर ले गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है मशीन में करीब 3.45 लाख की राशि थी। हालांकि उन्होंने अभी स्पष्ट नहीं किया कि एटीएम मशीन में कितनी राशि थी। कुछ कैश ग्राहकों ने निकाला भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कंपनी के उच्चधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जालंधर में लगातार एटीएम मशीन उखाड़ने की वारदात हो रही हैं। इससे पहले सदर थाना, मकसूदां इलाके में वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed