फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ragging, accused, four, students, suspend

रैगिंग के आरोपी चारों छात्र सस्पेंड

Sun, 12 Jul 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 12 Jul 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा के रामगढि़या पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रबंधन ने रैगिंग के आरोप में चार
विज्ञापन
छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कॉलेज प्रिंसिपल और चेयरमैन की ओर से की गई है। कॉलेज के मेकेनिकल विभाग के प्रमुख बलजीत सिंह का कहना है कि रैगिंग के मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि सोमवार को इन छात्रों को सस्पेंड आर्डर दे दिए जाएंगे।


आरोपियों के परिवारवालों को बुलाकर इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। प्रिंसिपल वीपी सिंह का कहना है कि छात्रों की ओर से की गई रैगिंग की घिनौनी हरकत से कॉलेज प्रबंधन काफी दुखी है। मालूम हो कि शनिवार को जालंधर में एक वर्कशॉप में ट्रेनिंग के दौरान चार छात्रों ने कॉलेज के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हरमिंदर से रैगिंग की थी।
उधर, पुलिस अभी पीडि़त छात्र के होश में आने का इंतजार कर रही है।



थाना नंबर 7 के एसएचओ नवदीप सिंह का कहना है कि पीडि़त हरमिंदर सिंह के बयान दर्ज होने के बाद ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पटेल अस्पताल के डॉ. स्वप्न सूद का कहना है कि पीडि़त की हालत में सुधार हो रहा है। पीडि़त को आईसीयू सेे शिफ्ट कर रूम में भेज दिया गया है। हरमिंदर के माता-पिता का कहना है कि अभी उन्हें सिर्फ अपने बेटे के ठीक होने की चिंता है। पहले उनका बेटा ठीक हो जाए, उसके बाद वे पुलिस शिकायत के बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed