फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Priest set himself on fire in Jalandhar

पुजारी ने खुद को आग लगाई: कमेटी पर तनख्वाह न देने का आरोप, पत्नी बोली-घर का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं

Sat, 07 Jun 2025 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 05:02 PM IST
सार

मंदिर के पुजारी शिव दयाल तिवारी की पत्नी रेनू पांडेय बताया कि मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा पुजारी को परेशान किया जा रहा था। रेनू ने आरोप लगाया कि घर में एक रुपया भी नहीं है। घर में छोटा बच्चा है। मगर मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा तनख्वाह नहीं दी जा रही है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
Priest set himself on fire in Jalandhar
आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में पॉश एरिया शहीद उधम सिंह नगर में मंदिर कमेटी की ओर से तनख्वाह न दिए जाने से परेशान पुजारी ने खुद को आग लगा ली। घटना में जख्मी पुजारी की पहचान शिव दयाल तिवारी के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पंडित के परिवार ने आरोप लगाया है कि मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा उनकी तनख्वाह नहीं दी जा रही थी जिससे परेशान होकर पंडित ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामले की जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पंडित ने कहा कि मैं गांव गया था। इस बारे में कमेटी को बताकर गया था। जब आया तो मुझे दोबारा जॉइन नहीं करने दिया गया। इसलिए मैंने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी शिव दयाल तिवारी की पत्नी रेनू पांडेय बताया कि मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा पुजारी को परेशान किया जा रहा था। रेनू ने आरोप लगाया कि घर में एक रुपया भी नहीं है। घर में छोटा बच्चा है। मगर मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा तनख्वाह नहीं दी जा रही है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मेरे पति की उम्र करीब 30 साल है। रेनू ने बताया कि सुबह पुजारी घर से नहाकर निकल आए थे। जिसके बाद फोन भी उठाना बंद कर दिया था। बाद में सारे घटनाक्रम के बारे में पता चला।

रेनू बोली- किराया देना है, नहीं भरेंगे तो घर से निकाल दिया जाएगा

रेनू ने आरोप लगाया है कि पंडित जी को कमेटी द्वारा बाहर पूजा करने और झाड़ा करने से मना किया गया है, तो वह नहीं करते। मगर उसके हिसाब से तनख्वाह तो देनी पड़ेगी। मगर वह तनख्वाह भी नहीं दे रहे थे। पीड़िता ने कहा- हम किराए पर रह रहे थे, अगर किराया नहीं भरेंगे तो घर से निकाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed