फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   powercom workers, protest, electricity department, BJP leader Angural, arrest, jalandhar, punjab

भाजपा नेता अंगुराल की गिरफ्तारी पर अड़े पावरकॉम मुलाजिम

Fri, 17 Jun 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 17 Jun 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
powercom workers, protest, electricity department, BJP leader Angural, arrest, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता राजन अंगुराल की गिरफ्तारी के लिए बिजली मुलाजिमों ने आदर्श नगर चौक के पास स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पॉवरकाम कर्मचारियों ने काम बंद कर अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मुलाजिमों का कहना था कि जब तक लाइनमैन रामशंकर की मौत के आरोपी भाजपा नेता राजन अंगुराल को गिरफ्तार नहीं किया जाता वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

प्रदर्शन की वजह से शुक्रवार को कामकाज ठप रहे। आदर्श नगर स्थित बिजली कार्यालय में कई लोग काम करवाने आ थे, मगर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। मुलाजिम भाजपा नेता राजन अंगुराल की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। बिजली मुलाजिम और मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने मिलकर पहले सिविल अस्पताल में भी राजन अंगुराल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता के साथ हुई हाथापाई के बाद पावरकॉम का लाइनमैन डिप्रेशन में चला गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके विरोध में बिजली मुलाजिमों ने विभिन्न जगहों पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed