फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police breakthrough in Shahkot murder case Shooter Sher Singh Shera arrested

शाहकोट मर्डर केस में पुलिस को सफलता: शूटर शेर सिंह शेरा गिरफ्तार, दो लाख के लालच में किया था कत्ल

Wed, 24 Dec 2025 09:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 09:50 AM IST
सार

संदीप कुमार उर्फ सोनू (उम्र 33), निवासी गुरु रामदास कॉलोनी शाहकोट को 19 दिसंबर की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच जिंदर कबाड़िया की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान उस पर गोलियां चलाई गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Police breakthrough in Shahkot murder case Shooter Sher Singh Shera arrested
जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर रूरल पुलिस को शाहकोट मर्डर केस में बड़ी कामयाबी मिली है। 19 दिसंबर को संदीप कुमार उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल (तुर्की निर्मित जिगाना) और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन





एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि शाहकोट थाना क्षेत्र के इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल इनपुट के जरिए अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी तक पहुंच बनाई। संदीप कुमार उर्फ सोनू (उम्र 33), निवासी गुरु रामदास कॉलोनी शाहकोट को 19 दिसंबर की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच जिंदर कबाड़िया की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान उस पर गोलियां चलाई गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को 9 एमएम के दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाना शाहकोट में केस दर्ज दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा ने दो लाख रुपये के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि यह हत्या निजी रंजिश और आपसी बातचीत से जुड़े विवाद के चलते की गई। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और साजिश की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना फिल्लौर में पहले से ही आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह वॉन्टेड चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का रिमांड हासिल कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed