{"_id":"682eeff67446f14c2904a844","slug":"nri-elder-man-shoot-him-self-in-jalandhar-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRI ने खुद को उड़ाया: पत्नी और बेटा विदेश में, जालंधर में अकेला था सेवा सिंह, ऐसा क्या हुआ खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
NRI ने खुद को उड़ाया: पत्नी और बेटा विदेश में, जालंधर में अकेला था सेवा सिंह, ऐसा क्या हुआ खुद को मारी गोली
Thu, 22 May 2025 03:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 22 May 2025 03:10 PM IST
सार
जालंधर में एक एनआरआई ने खुद को गोली मार ली। मृतक की पत्नी, बेटा और बेटी विदेश में रहते हैं। वह बीते कुछ साल पहले विदेश से जालंधर अपने गांव आ गया था और अकेला ही रहता था।
विज्ञापन
जालंधर में एनआरआई ने खुद को मारी गोली।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में एक एनआरआई ने खुद को गोली मारकर कर मौत को गले लगा लिया। विदेश से लौट कर अपने गांव स्थित घर में अकेले रहने वाले एनआरआई ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। मामला जालंधर देहात के इलाके नूरमहल के नजदीकी गांव बैनापुर का है। घर पर अकेले रहने वाले एनआरआई सेवा सिंह ने बुधवार देर शाम यह खौफनाक कदम उठा लिया। सेवा सिंह काफी बुजुर्ग था, उसकी उम्र 85 साल थी।
विज्ञापन
मृतक सेवा सिंह के परिवार के लोग विदेश में ही रहते हैं। सेवा सिंह भी विदेश में रहता था और करीब चार साल पहले विदेश से गांव बैनापुर आ गया था। उनकी पत्नी, बेटा व बेटी विदेश में ही हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नूरमहल पुलिस के प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। रात करीब 1:30 बजे फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जांच के बाद ही इस मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: चीफ जस्टिस के पास आई ईमेल; दो बजे तक अदालत को करवाया गया खाली
विज्ञापन
उधर दावा किया जा रहा है कि घर में सीसीटीवी में दिखाई दिया है कि शाम 7:29 बजे सेवा सिंह ने कमरे में लगी फोटो के आगे माथा टेका और 6.6 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पिस्टल में एक ही गोली थी। घर में खाना बनाने आई महिला पूजा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे घर में खाना बनाने आई तो देखा कि एनआरआई सेवा सिंह का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। इसके बाद उसने आस पड़ोस और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सेवा सिंह की सेहत ठीक नहीं रहती थी। इस वजह से परेशान होकर उन्होंने अपनी जान दे दी। लेकिन पुलिस का कहना है कि हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भाई ने बहन को मार डाला: रात डेढ़ बजे उठा... करने लगा गलत काम, बहन ने रोका, कलयुगी भाई को नहीं आया रहम