फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Brother killed sister in Amritsar

भाई ने बहन को मार डाला: रात डेढ़ बजे उठा... करने लगा गलत काम, बहन ने रोका, कलयुगी भाई को नहीं आया रहम

Wed, 21 May 2025 07:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 21 May 2025 07:27 PM IST
सार

भाई ने बहन की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने आधी रात घटना को अंजाम दिया। आरोपी देर रात बहन के कमरे में घुस आया था। घटना पंजाब के अमृतसर की है। 

विज्ञापन
Brother killed sister in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कलयुगी भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। आरोपी ने तेजधार हथियार के साथ युवती पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 21 साल की निशा भारती के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी संजीव उर्फ संजू है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पंजाब के अमृतसर के मोहकमपुरा इलाके की है। मृतका निशा भारती बीसीए की छात्रा थी। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संजीव को जुआ खेलने की बुरी लत है। मंगलवार रात को वह जुआ खेलने के लिए वह घर पर रुपये चोरी कर रहा था। आरोपी निशा के कमरे में घुस आया था और उसकी अलमारी से रुपये चोरी कर रहा था। उसे चोरी करते हुए निशा ने देख लिया था। जब निशा ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उसकी हत्या कर दी। निशा आरोपी संजीव की चचेरी बहन थी। लेकिन आरोपी ने बिना कुछ सोचे समझे सगे चाचा की बेटी का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन


एडीसीपी जसरूप कौर ने बताया कि मृतका की मां बबीता देवी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। बबीता देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। ग्रांउड फ्लोर पर उसका ससुर रामयस भारती, जेठ सीयोनाथ, उसकी पत्नी और उसका बेटा संजीव उर्फ संजू रहते है। वह अपनी बेटी निशा और पति के साथ पहली मंजिल पर रहते है। बेटी बीसीए की कर रही है और आरोपी संजू बीसीए ही कर रहा है। अक्सर संजू पढ़ाई करने के लिए निशा के पास आ जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम को वह अपनी बेटी के साथ मौजूद थी। संजू पढ़ाई करने आ गया। रात करीब दस बजे लाइट चली गई तो बेटी अपने कमरे में सो गई और संजू वहां से जा चुका था। रात करीब डेढ़ बजे वह उठकर बेटी निशा के कमरे में गई तो देखा कि खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी थी। एडीसीपी ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की गई आरोपी संजू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि कत्ल उसी ने किया है। जांच दौरान पता चला कि आरोपी जुआ खेलने के आदी है और रात को वह निशा के कमरे से पैसे चोरी कर रहा था। आरोपी मृतका के कमरे में रखी अलमारी से जुआ खेलने के लिए पैसे चोरी कर रहा था। निशा ने इसका विरोध किया तो उसने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed