{"_id":"5756ac4c4f1c1b081d9c5c3d","slug":"murder-crime-body-found-in-well-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर नौजवान की लाश कुएं में फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर नौजवान की लाश कुएं में फेंकी
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खुंदड़ उताड़ के खेतों में बनी कुएं (खुई) से एक नौजवान की लाश बरामद हुई।
नौजवान के गले में निशान थे जिसे देख प्रतीत होता है कि किसी ने उसका गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश कुएं में फेंक दी। उसके गले में परना भी मिला है। लाश की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
किसान रोशन लाल पुत्र जीवन लाल वासी गांव दरीए के थाना ममदोट ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव खुंदड़ उताड़ में खेती करने के लिए ठेके पर जमीन ली है। जमीन पर ट्यूबवेल लगा है। ट्यूबवेल ठीक कराने के लिए जब कुएं में देखा तो वहां एक नौजवान की लाश पड़ी थी। नौजवान की लाश देख पुलिस को सूचित किया। लाश कुएं से निकाली तो देखा उसके गले पर निशान पड़े थे इससे प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर लाश खुर्दबुर्द करने के लिए कुएं में फेंक दी है।
मामले की तहकीकात कर रहे इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह का कहना है कि नौजवान की पहचान होने पर उसके कातिलों का पता लगाया जाएगा। अभी नौजवान की पहचान नहीं हो पाई है।