{"_id":"6847f2efa24c895318042a30","slug":"mp-police-arrested-weopen-smugglers-from-jalandhar-they-did-recce-for-five-days-by-driving-rickshaw-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में जूस बेच रही थी एमपी पुलिस: शहर में रिक्शा भी चलाया... जानें क्या है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में जूस बेच रही थी एमपी पुलिस: शहर में रिक्शा भी चलाया... जानें क्या है मामला
Tue, 10 Jun 2025 02:32 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की पुलिस वेश बदलकर पंजाब पहुंची। पांच दिन तक गन्ने का जूस बेचा। यहां तक कि रिक्शा भी चलाया। एमपी पुलिस के बारे में किसी को शक भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की हिरासत से फरार हुए दो हथियार तस्करों को आखिरकार एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश के खरगोन के जैतापुर थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए पंजाब के दो आरोपियों को एमपी पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को पांच दिन लगे। एमपी पुलिस पांच दिन से जालंधर में डेरा डाले हुई थी। पुलिस वालों को उक्त दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़े।
एमपी पुलिस को इन दोनों शातिरों को पकड़ने के लिए जालंधर में वेश बदलकर रहना पड़ा। यहां तक कि रिक्शा चलाना और गन्ने का रस बेचना पड़ा। यह एक फिल्म से कम नहीं था। एमपी पुलिस ने आरोपी वीरपाल (28) और जगविंदर सिंह (19) को 30 मई को मध्यप्रदेश के गोपालपुरा से दो अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी हथकड़ी सहित बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे।
एमपी पुलिस को इनपुट मिला था कि उक्त दोनों आरोपी जालंधर में हैं। इसी आधार पर पुलिसकर्मी रिक्शा चालक और गन्ने का रस बेचने वाले बनकर इलाके में घूमते रहे, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। आखिरकार पुलिस ने जालंधर के रेलवे स्टेशन रोड से दोनों को दबोच लिया। आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर एमपी भेज दिया गया है।