{"_id":"6337e8daa2fe3036711fc598","slug":"misdeed-with-child-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: छह साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद प्लाट में फेंका, शुक्रवार रात घर से हो गई थी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: छह साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद प्लाट में फेंका, शुक्रवार रात घर से हो गई थी गायब
Sat, 01 Oct 2022 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:00 PM IST
सार
शिकायत में पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह निजी फैक्टरी में मजदूरी करता है। जब वह कल रात काम से घर लौटा तो घर में उसे बच्ची दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसे प्लाट में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना बस्ती बाबा के थाने के अधीन आते गौतम नगर की है। परिवार के मुताबिक शुक्रवार रात बच्ची घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
शिकायत में पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह निजी फैक्टरी में मजदूरी करता है। जब वह कल रात काम से घर लौटा तो घर में उसे बच्ची दिखाई नहीं दी। वह अपनी पत्नी के साथ बच्ची को ढूंढने निकल गया, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इस संबंध में उसने पुलिस को सूचित भी किया और बच्ची को ढूंढ निकालने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह किसी रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि उसकी बच्ची लैदर कांप्लेक्स स्थित प्लांट में गंभीर हालत में पड़ी हैं। जिसके बाद उसने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची ने बताया कि राजू उसे बहला फुसलाकर खेतों में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में प्लांट में फेंक कर चला गया।
विज्ञापन