फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   man, killed, wife

चरित्र पर शक थ्ाा पत्नी काे मार डाला

Sat, 08 Aug 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट Updated Sat, 08 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
गांव पंजगराईं कलां में चरित्र पर शक के चलते एक विवाहिता की गला घोंट कर
विज्ञापन
हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना बाजाखाना पुलिस ने मृतका जसप्रीत कौर के पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता व गांव गोनेआना कलां निवासी नायब सिंह ने बताया कि उसकी बेटी जसप्रीत कौर का विवाह करीब छह वर्ष पहले गांव पंजगराईं कलां निवासी कुलदीप सिंह के साथ हुआ था। शिकायत के अनुसार ससुराल पक्ष के सदस्य उसकी बेटी के चरित्र पर शक करते थे। इसके चलते उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई और उसे जान से मारने की धमकियां भी देते थे।



शुक्रवार बाद दोपहर जसप्रीत कौर के पति कुलदीप सिंह ने अपने भाई लखविंदर सिंह, माता मनजीत कौर व पिता नछतर सिंह के साथ मिलकर उसकी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बयान के आधार पर मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के चारों सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। थाना बाजाखाना प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह कुलार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed