Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man beat wife refused to undergo gender determination test for their unborn child in Muktsar

बेटे की चाह: भ्रूण लिंग जांच करवाने से मना करने पर वहशी बना टेलर मास्टर, पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा

Tue, 21 Apr 2026 03:54 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 21 Apr 2026 03:54 PM IST
सार

गांव रामगढ़ चुंघा निवासी जोगिंदर कौर की शादी गुरबंस सिंह से हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। जोगिंदर काैर तीसरी बार गर्भवती है। आरोपी गुरबंस सिंह बेटा चाहता था।

विज्ञापन
Man beat wife refused to undergo gender determination test for their unborn child in Muktsar
police crime - फोटो : istock

विस्तार

मुक्तसर के रामगढ़ चुंघा गांव में गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच करवाने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी को खूब पीटा जिससे पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई है। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


लक्खेवाली पुलिस को दी शिकायत में गांव रामगढ़ चुंघा निवासी जोगिंदर कौर ने बताया कि 5 मई 2019 को गुरबंस सिंह पुत्र जगदीश सिंह से उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद घर में दो लड़कियों ने जन्म लिया जिनमें बड़ी बेटी की उम्र करीब साढ़े पांच साल और छोटी बेटी की उम्र करीब दो साल है। 
विज्ञापन


अब भी वह करीब तीन माह से गर्भवती है। उसका पति गुरबंस सिंह गांव मौड़ में टेलर मास्टर के तौर पर कार्य करता है। वह शराब पीने का आदी है और अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। गुरबंस सिंह उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का अल्ट्रासाउंड करवाकर लिंग पता करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर उसके पति ने 14 अप्रैल की शाम करीब चार बजे उसकी खूब पिटाई की। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे फिर मार-पीट शुरू कर दी। इस दौरान पेट पर लातें व घूंसे मारकर गर्भ में पल रहे बच्चे को खत्म करने की कोशिश की। इस घटना में उसे काफी चोटें आई हैं। उसकी चीख-पुकार सुन जब पड़ोसी इकट्ठा होने लगे तो वह फरार हो गया। गंभीर हालत में उसे मुक्तसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed