फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man Attacked in dispute over newly constructed street in Basti Gujan area of Jalandhar

Jalandhar: नई बनी सड़क से जाने को किया मना, दबंगों ने युवक को तलवार मार किया घायल

Tue, 10 Jan 2023 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 04:16 PM IST
सार

पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी युवकों से पहले भी झगड़ा हुआ था तब मामला रफा-दफा हो गया था। पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। थाना पांच के प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही उक्त युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Man Attacked in dispute over newly constructed street in Basti Gujan area of Jalandhar
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के बस्ती गुजां एरिया में सोमवार देर रात नई बनाई गई गली के विवाद में दबंगों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक का कसूर बस इतना था कि उसने युवकों को सीमेंट गीला होने की बात कहकर दूसरी साइड से जाने की बात कही। इस पर युवक तैश में आ गए और उस पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


घायल युवक पवन कुमार और उसकी मां कमलजीत कौर ने बताया कि उनके घर के बाहर नई गली बनी थी। सीमेंट ताजा-ताजा डाला गया था। मोहल्ले में ही रहने वाला छांगा नामक युवक पिछले मोहल्ले में किसी के साथ लड़ाई झगड़ा करके वापस लौट रहा था। जैसे ही उनके घर के पास पहुंचा तो उसने उसका मोटरसाइकिल रोक लिया और कहा कि गली अभी बनी है। कमेटी वालों ने किसी को भी यहां से निकलने के लिए मना किया है।
विज्ञापन


इस पर छांगा बहस बाजी करने के बाद वहां से चला गया। रात को वह अपने दोस्त के साथ ढांगरां मोहल्ला (वड्डा वेहड़ा) निकला तो बस्ती गुजां में अड्डे के पास पीछे से छांगा, ओम, गोरखा उर्फ नीर, सोनू और इनके साथी आए और उस पर तलवारों से हमला कर दिया। उसके पूरे शरीर में चोटें आईं, जबकि सिर और मुंह पर कई टांके लगे हैं। उक्त युवकों से पहले भी झगड़ा हुआ था तब मामला रफा-दफा हो गया था। पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। थाना पांच के प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही उक्त युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed