{"_id":"67848bf9018c7a409b093765","slug":"man-arrested-from-jalandhar-on-cruelty-with-animals-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए हैवानियत: बिल्ली के पैर बांध कुत्तों के आगे डाल बनाता था वीडियो, ये दिया तर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए हैवानियत: बिल्ली के पैर बांध कुत्तों के आगे डाल बनाता था वीडियो, ये दिया तर्क
Mon, 13 Jan 2025 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 09:14 AM IST
सार
आरोपी मनदीप सिंह सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता था। उसके क्रूरता भरे वीडियो देख मुंबई के एक जीव प्रेमी ने जालंधर पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए लोगों का पागलपन इस कदर बढ़ गया है कि वो कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के शाहकोट से सामने आया है।
यहां के मोहल्ला बाग निवासी एक युवक मनदीप सिंह व्यूज बढ़ाने के लिए बिल्ली, जंगली छिपकली व अन्य जानवरों के पैर बांधकर उन्हें अपने शिकारी कुत्तों के आगे बांध देता। उसने चार शिकारी कुत्ते पाले हुए हैं। इसके बाद कुत्ते उन जानवरों को नोंच-नोंच कर मार डालते और आरोपी उसका वीडियो बनाता और फिर पंजाबी गीतों के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करता।