फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kirana store owner shot dead in Jalandhar of Punjab

जालंधर: गोली मारकर किराना स्टोर मालिक की हत्या, 45 मिनट तक इलाज के लिए अस्पतालों में भटकते रहे दोस्त

Wed, 21 Jul 2021 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Jul 2021 01:13 AM IST
सार

पंजाब के जालंधर में बदमाशों ने एक किराना स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के बारे में पुख्ता सुराग मिले हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Kirana store owner shot dead in Jalandhar of Punjab
सचिन जैन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में सोढ़ल रोड पर फाटक के समीप मथुरा नगर में बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारकर जैन किराना स्टोर के मालिक सचिन जैन की हत्या कर दी। हत्यारों ने सचिन की बाईं तरफ किडनी के हिस्से में गोली मारी, जिसकी वजह से सचिन ने मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


दर्दनाक बात यह है कि सचिन जैन के दोस्त उनको एक्टिवा पर लेकर चार निजी अस्पतालों में 45 मिनट तक भटकते रहे लेकिन किसी अस्पताल ने उन्हें दाखिल नहीं किया। आखिरकार सचिन को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वहां से रेफर कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जालंधर के किसी अस्पताल ने सचिन जैन को दाखिल नहीं किया और यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि पुलिस केस है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार देर रात सचिन जैन अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनको गोली मार दी। जब बदमाशों ने उन्हें गोली मारी तो दोस्त उन्हें एक्टिवा पर लेकर टैगोर अस्पताल, सत्यम अस्पताल, जोशी अस्पताल और अरमान अस्पताल गए लेकिन पुलिस केस बताकर किसी भी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 45 मिनट तक वे भटकते रहे। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर जाना पड़ा। जहां से उन्हें सिविल अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वह नहीं बच सके। डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों के बारे में पुलिस को पुख्ता सुराग मिले हैं। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed