फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   kidnap, property deller, kidapped, gun point, case on accused, jalandhar crime, punjab

जालंधर में गन प्वाइंट पर प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण

Tue, 14 Jun 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 14 Jun 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
kidnap, property deller, kidapped, gun point, case on accused, jalandhar crime, punjab
kidnapping - फोटो : demo
 बल्टर्न पार्क के पास पड़ते रोज पार्क से मंगलवार सुबह कुछ कार सवार लोगों ने गन प्वाइंट पर प्रॉपर्टी डीलर महिंदर काला का अपहरण कर लिया। आरोपी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आए थे, इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रापर्टी डीलर महिंदर काला मोटरसाइकिल पर अपने फार्म हाउस जा रहे थे। उस समय आरोपियों ने गन प्वाइंट पर उन्हें किडनैप कर लिया। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला, डीसीपी हरजीत सिंह पुलिस अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में सफेद रंग की स्विफ्ट कार जाती दिखाई दे रही है, जिसमें प्रापर्टी कारोबारी को लेकर गए हैं।
विज्ञापन


प्रॉपटी डीलर महिंदर काला के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि स्विफ्ट कार पर आए कुछ लोगों ने उन्हें प्लॉट के बाहर घेर लिया था। इस दौरान उनकी आरोपियों से काफी बहस हुई, बाद में वह उन्हें गन प्वाइंट पर कार में डाल कर ले गए। एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल सिंह काहलों ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed