{"_id":"65894ce2d3a1e92736b933b8d9768f36","slug":"husband-murder-wife-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी को सुपारी दे कराई पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने प्रेमी को सुपारी दे कराई पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Sun, 17 May 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले गांव ढोलनवाल में जमीन विवाद के चलते बिजली मैकेनिक चरणजीत की
विज्ञापन
हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और तीन अन्य को
गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार महिला ने पति की हत्या के लिए 20 हजार की सुपारी दी थी। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी एचके बंगड़ ने दावा किया कि हत्या का कारण मृतक के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। पहले पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मृतक के ताऊ के बेटों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार जसवीर कौर ने प्रेमी मनप्रीत के साथ मिलकर अपने पति चरणजीत की हत्या की साजिश रची। मनप्रीत ने अपने मामा के बेटे तेजिंदर सिंह और दोस्त हरदीप कुमार, हरजोत निवासी ईसपुर के साथ मिलकर ढोलनवाल-मेहमोवाल रोड पर डंडे और किरपाणों के साथ चरणजीत सिंह की हत्या कर दी। जसवीर कौर ने इसके लिए मनप्रीत सिंह के माध्यम से उसके साथियों को इस काम के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने जसवीर कौर, मनप्रीत सिंह, तजिंदर सिंह, हरदीप सिंह और हरजोत के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।