फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   high, voltage, wire, current, man, dead

हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत

Fri, 19 Jun 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Fri, 19 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
थाना सादिक के गांव संगराहूर में वृक्षों की छंगाई करते समय हाई वोल्टेज
विज्ञापन
तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान दविंदर सिंह (20) पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से झुलसे दोनों युवकों को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। दविंदर ने 20 दिन पहले ही बीएसएफ की शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की थी। इन दिनों वह लिखित टेस्ट की तैयारी कर रहा था।



संगराहूर गांव के किसान गुरनेक सिंह ने अपने खेतों में सफेदे के पेड़ लगाए हुए हैं। खेत के ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज सप्लाई लाइन को देखते हुए कुछ दिन पहले ही पावरकॉम ने इन पेड़ों को काटने के निर्देश दिए थे। वीरवार शाम गुरनेक सिंह का बेटा जगजीत सिंह अपने खेतों में गांव के ही एक नौजवान दविंदर सिंह से इन पेड़ों की छंगाई करवा रहा था।



मृतक के चाचा बलदेव लहरी के अनुसार पेड़ों की छंगाई करते समय दविंदर सिंह हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसके पास ही खड़े जगमीत सिंह और उनके एक प्रवासी खेत मजदूर को भी बिजली का जोरदार झटका लगा। उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed