फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Geetika Goyal Murder case Convict Kashish Aggrwal Father Speaks about his Son

गीतिका हत्याकांड: गीतिका के परिवार के आरोपों पर बोले कशिश के पिता, बेटा अपनी मेहनत से जमा रहा था पैर

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
सार

जालंधर के राजा गार्डन के रहने वाले कशिश ने लीस्टर शहर में इसी साल 3 मार्च को अपनी पत्नी गीतिका की हत्या कर दी थी। उसकी और गीतिका की शादी साल 2016 में हुई थी। यह हत्याकांड काफी चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
Geetika Goyal Murder case Convict Kashish Aggrwal Father Speaks about his Son
कशिश और गीतिका। - फोटो : फाइल

विस्तार

तीन मार्च 2021 को यूनाइटेड किंगडम में हुए गीतिका गोयल हत्याकांड में गीतिका के पति कशिश को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। अब कशिश के पिता धर्मदास का कहना है कि उनके बेटे को ससुराल वालों ने काफी परेशान किया था, उसकी विवाहित जिंदगी में दखलंदाजी की जा रही थी। उनका बेटा तो अपने बलबूते पर यूके में पैर जमा रहा था और खुद किश्तों पर घर लिया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: कांग्रेस से सुलह की खबरों का कैप्टन ने किया खंडन, बोले- अब बातचीत का समय खत्म हुआ
विज्ञापन

 

पंजाब के फिल्लौर की रहने वाली गीतिका गोयल की यूके में हत्या के मामले में अदालत ने उसके पति कशिश अग्रवाल को दोषी मानते हुए 20 साल 6 महीने की सजा सुनाई थी। कशिश ने लीस्टर शहर में इसी साल 3 मार्च को गीतिका की हत्या कर दी थी। कशिश जालंधर के राजा गार्डन का रहने वाला है। उसकी और गीतिका की शादी साल 2016 में हुई थी। यह हत्याकांड काफी चर्चा में रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गीतिका के भाई हेमंत ने आरोप लगाया था कि हमारे परिवार ने कशिश की काफी मदद की और यूके में उसको दो लग्जरी कार व घर भी लेकर दिया था। अब कशिश के पिता धर्मदास का कहना है कि उनके बेटे को अभी तक यूके की नागरिकता नहीं मिली थी। वह एमाजोन कंपनी में काम करता था। उसके ससुराल वालों के यह आरोप भी गलत हैं कि उन्होंने कशिश को दो लग्जरी कारें लेकर दी थी। हकीकत यह है कि कशिश के पास एक भी कार नहीं था। अभी तक कशिश भारतीय पासपोर्ट होल्डर था। कशिश व गीतिका ने अपनी मेहनत से घर लिया था, जिसकी किश्तें दी जा रही थी। पिता धर्मदास का कहना है कि कशिश काफी मेहनती था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed