{"_id":"5724e1d94f1c1b3969a92136","slug":"firing-protest-fee-increase-crime-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देने गए अभिभावकों को भगाने के लिए चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरना देने गए अभिभावकों को भगाने के लिए चलाई गोली
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों की ओर से हर साल ली जा रही दाखिला फीस व बच्चों के अभिभावकों पर डाले जाने वाले भारी भरकम खर्चों का सारे पंजाब में विरोध चल रहा है।
नकोदर के पास पड़ते गांव उग्गी में बने स्कूल में उस समय हंगामा हो गया जब स्कूल में फीस बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे अभिभावकों को भगाने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल के पति ने हवाई फायर कर दिया। गोली चलने से घबराए बच्चों के अभिभाविक वहां से डरकर भाग गए लेकिन बाद में उन्होने आकर रोड जाम कर दिया।
मौके पर पहुंची पुुलिस ने उनको हटाने की बहुत कोशिश की लेकिन सभी अभिभावक गोली चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। पता चला है कि इस दौरान एक अभिभावक के साथ स्कूल प्रिंसिपल के पति की हाथापाई भी हो गई। हाथापाई का शिकार हुए मंजीत सिंह को नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे में नकोदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बच्चों के अभिभावकों को इस बात का भरोसा दिया कि स्कूल प्रबंधक के खिलाफ वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके बाद बच्चों के अभिभावकों ने धरना हटा दिया।