फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   firing, protest fee increase, crime, jalandhar

धरना देने गए अभिभावकों को भगाने के लिए चलाई गोली

Sat, 30 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 30 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
firing, protest fee increase, crime, jalandhar
Firing
प्राइवेट स्कूलों की ओर से हर साल ली जा रही दाखिला फीस व बच्चों के अभिभावकों पर डाले जाने वाले भारी भरकम खर्चों का सारे पंजाब में विरोध चल रहा है।  
विज्ञापन


नकोदर के पास पड़ते गांव उग्गी में बने स्कूल में उस समय हंगामा हो गया जब स्कूल में फीस बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे अभिभावकों को भगाने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल के पति ने हवाई फायर कर दिया। गोली चलने से घबराए बच्चों के अभिभाविक वहां से डरकर भाग गए लेकिन बाद में उन्होने आकर रोड जाम कर दिया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुुलिस ने उनको हटाने की बहुत कोशिश की लेकिन सभी अभिभावक गोली चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। पता चला है कि इस दौरान एक अभिभावक के साथ स्कूल प्रिंसिपल के पति की हाथापाई भी हो गई। हाथापाई का शिकार हुए मंजीत सिंह को नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे में नकोदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बच्चों के अभिभावकों को इस बात का भरोसा दिया कि स्कूल प्रबंधक के खिलाफ वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके बाद बच्चों के अभिभावकों ने धरना हटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed