फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   firing of the controversy on ground , one killed

जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में फायरिंग, एक की मौत

Fri, 06 Nov 2015 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 06 Nov 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
firing of the controversy on ground , one killed

कैंट के पास गांव सलारपुर में वीरवार देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बीच एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


आरोप है कि एनआरआई और एसजीपीसी सदस्य ने विवाद से संबंधित जमीन पर कब्जे की कोशिश की थी। मृतक की पहचान गांव सलारपुर के शिंगारा चंद के रूप में हुई है।

आरोप है कि कुछ एनआरआई और एसजीपीसी सदस्य कुलबीर सिंह ने ही गोलियां चलाईं। गोली विवादित जमीन पर खेती करने वाले किसान शिंगारा चंद को लगी। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसके बेटे व भाई घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक के बेटे जीवन और भाई लक्ष्मण को गंभीर हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव सलारपुर के शिंगारा चंद ने अपने रिश्तेदार यूके में रहने वाले एनआरआई रेशम सिंह और उसके भाइयों से ठेके पर खेतीबाड़ी के लिए दस साल के लिए जमीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करार की मियाद खत्म होने से पहले ही रेशम सिंह शिंगारा से जमीन वापस मांगी गई। वीरवार सुबह एनआरआई रेशम सिंह व उसके दो भाई पटवारी को लेकर मौके पर पहुंचे, ताकि जमीन की निशानदेही कराई जा सके।

वहां पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। उसके बाद वीरवार देर शाम तीनों एनआरआई अपने साथ एसजीपीसी सदस्य कुलबीर सिंह बड़ा पिंड व अन्य को लेकर गांव सलारपुर पहुंचे।

इसी बीच विवाद बढ़ने पर उन्होंने फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली शिंगारा चंद को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर एडीसीपी सिटी टू अमरीक सिंह पवार मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावरों में तीन एनआरआई भाई के अलावा एसजीपीसी सदस्य कुलबीर सिंह बड़ा पिंड भी था।


एडीसीपी सिटी अमरीक सिंह पवार ने बताया कि देर रात पुलिस ने तीन एनआरआई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसजीपीसी सदस्य कुलबीर सिंह आतंकवाद के दौर में भारत से अमेरिका भाग गया था।

भारत सरकार के प्रयास के बाद अमेरिका ने उसको भारत को सौंप दिया था। उस पर कई मामले दर्ज थे, जिनमें वह बरी हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed