Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing in Jalandhar Men on scooter opened fire on property dealer car

जालंधर में फायरिंग: एक्टिवा सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर की कार पर चलाई गोलियां, टक्कर मारकर बचाई जान

Wed, 21 Jan 2026 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 10:41 AM IST
सार

हमलावर काफी देर से फॉर्च्यूनर का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि बचाव में फॉर्च्यूनर सवार की ओर से भी 2 से 3 राउंड फायर किए गए। सरेआम हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Firing in Jalandhar Men on scooter opened fire on property dealer car
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के रामा मंडी क्षेत्र के काकी पिंड में मंगलवार को श्यामा नंगल की ओर से आए एक्टिवा सवार हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को निशाना बनाते हुए लगातार फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


अचानक हुए इस जानलेवा हमले में घबराने के बजाय प्रॉपर्टी डीलर ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए अपनी फॉर्च्यूनर से हमलावरों की एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बदमाश सड़क पर गिर पड़े और अपनी एक्टिवा मौके पर ही छोड़कर गलियों के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर काफी देर से फॉर्च्यूनर का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि बचाव में फॉर्च्यूनर सवार की ओर से भी 2 से 3 राउंड फायर किए गए। सरेआम हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई, दुकानदारों ने शटर गिरा लिए और लोग घरों में दुबक गए। गनीमत रही कि इस पूरी वारदात में कार सवार सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही रामा मंडी थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावरों की एक्टिवा को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed