फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing after uproar in Dada Colony of Jalandhar Punjab

Jalandhar: दादा कॉलोनी में हंगामे के बाद फायरिंग, एक की हालत गंभीर होने की सूचना

Mon, 07 Aug 2023 01:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 01:58 AM IST
सार

झगड़ा किस बात को लेकर हुआ यह पता नहीं चल पाया है घटना के बाद एरिया में तनाव का माहौल है और लोग सहम गए हैं। 

विज्ञापन
Firing after uproar in Dada Colony of Jalandhar Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में दादा कॉलोनी छोटा सईपुर एरिया में झगड़े बाद के फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है राजा झगड़े के बाद सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। घटना रात 10:50 के करीब की है, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक व्यक्ति घायल हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोप है कि एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर के नजदीक इक्ट्ठा हुआ था। जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस रवाना हुई। एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से गोली के खोल बरामद हुए हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ यह पता नहीं चल पाया है घटना के बाद एरिया में तनाव का माहौल है और लोग सहम गए हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि घटना के दौरान 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई है और 8 से 10 खोल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी राजा सईपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका बेटा और 5-6 अन्य साथी फरार हो गए हैं। 3 से 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नार्थ दमन वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed