फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   FIR registered in former councilor Sushil suicide case, many BJP leaders including former MLA made accused

Punjab: पूर्व पार्षद सुशील कालिया आत्महत्या केस में 2 दिन बाद FIR, पूर्व विधायक सहित कई भाजपा नेता नामजद

Mon, 30 Jan 2023 01:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 01:00 PM IST
सार

कांग्रेस पार्षद रहे सुशील कालिया उर्फ विक्की ने जहरीला पदार्थ निगलकर शनिवार शाम को खुदकुशी कर ली थी। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी सहित कई नामचीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
FIR registered in former councilor Sushil suicide case, many BJP leaders including former MLA made accused
पूर्व पार्षद सुशील कालिया का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में कांग्रेस से पूर्व पार्षद सुशील कालिया आत्महत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को सुसाइड नोट में मौत के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिछले 2 दिन से पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही थी, लेकिन कार्रवाई ना होने से आहत परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कार्रवाई ना होने के विरोध में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर थाने को घेरकर बैठे हुए थे। एडीसीपी 1 बलविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी, राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह था मामला
कांग्रेसी विधायक बावा हेनरी के करीबी वार्ड-64 से कांग्रेस पार्षद रहे सुशील कालिया उर्फ विक्की ने जहरीला पदार्थ निगलकर शनिवार शाम को खुदकुशी कर ली थी। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी सहित कई नामचीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप लगाया कि उन पर जालसाजी का केस दर्ज हुआ तो उसकी एवज में जज व पुलिस अधिकारियों के नाम पर 15 लाख रुपये वसूले गए हैं और परेशान भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। 

पिछले साल दर्ज हुआ था भ्रष्टाचार का मामला
कांग्रेस पार्षद सुशील उर्फ विक्की कालिया उनके बेटे अंशुमन और रिश्तेदारों के खिलाफ पिछले साल पुलिस ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। सुशील कालिया और उनके परिजनों पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगा था। सुशील कालिया ने तो केस में पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत ले ली थी, लेकिन उनके बेटे को हाईकोर्ट से जामनत नहीं मिली थी। इसके बाद जमानत का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था, लेकिन वहां पर भी कोई राहत नहीं मिली थी।

विधायक बावा हेनरी ने अपनी विधायक निधि से उत्तरी हलके में छह वेलफेयर सोसायटियों को 10-10 लाख की ग्रांट जारी की थी। जो ग्रांट जारी हुई थी वह बैंक खाते से तो निकल गई, लेकिन आगे इस्तेमाल नहीं हुई। प्रदेश में सत्ता पलट हुआ तो मौजूदा सरकार ने इसकी एडीसी से जांच करवाई। इसमें पार्षद सुशील कालिया और उनके बेटे अंशुमन समेत 20 लोगों को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने सभी को नामजद किया था।

सुसाइड नोट में ये लिखा
सुसाइड नोट में विक्की कालिया ने लिखा है कि उन्हें पूर्व विधायक केडी भंडारी ने काफी परेशान किया है। इसलिए वह खुदकुशी कर रहे हैं। इसके अलावा जिक्र किया कि उन्होंने 18 अगस्त को राजकुमार शर्मा उसकी पत्नी अंजू शर्मा व आकाश शर्मा को फोन किया कि मेरे केस में मदद कर दो। इसके लिए 20 लाख रुपये मांगे गए। इन लोगों ने कहा कि 15 लाख रुपये तो जज व पुलिस को देने हैं और पांच लाख कुछ लोगों को देने हैं। उन्होंने कहा था कि पांच लाख रुपये भूषण लूथर, जतिंदर चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा, राजन शारदा, करितका शारदा को पैसे देकर मुंह बंद करना पड़ेगा। मेरे को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये लिए गए। राकेश मल्होत्रा गुड्डू से 4 लाख 65 हजार की राशि लेनी है, जिसने मुझे ब्लैकमेल करके ली है। केडी भंडारी का नजदीकी जय महेंद्रू भी इसमें शामिल है। 


सरकारी ग्रांटों में किया था हेरफेर : केडी भंडारी
पूर्व विधायक केडी भंडारी का कहना है कि सुशील कालिया विक्की ने सरकारी ग्रांटों में हेरफेर किया था। कई सोसायटियों के लोग गबन की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस पर उन्होंने सुशील कालिया विक्की के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करवाया था। इस केस में वह खुद शिकायतकर्ता हैं। इसलिए उनका नाम सुसाइड नोट में लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed