{"_id":"5731d9e84f1c1ba95a919959","slug":"dead-body-found-young-guy-died-murder-suspicon-dushera-ground-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा ग्राउंड में युवक की लाश मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दशहरा ग्राउंड में युवक की लाश मिलने से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 10 May 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
लाश
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर कैंट में पड़ते दशहरा ग्राउंड में मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर आठ के रहने वाले गौतम के रूप में हुई है।
गौैतम सोमवार रात से ही लापता था। गौतम के पिता राजकुमार ने पशु रखे हुए हैं और वह दूध बेचने का काम करते हैं। गौतम (25) की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह सोमवार रात करीब आठ बजे घर से जिम जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लोगों ने एक लाश जालंधर कैंट की दशहरा ग्राउंड में देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर एडीसीपी सिटी टू अमरीक सिंह पवार भी पहुंचे। पुलिस ने इलाके में अलर्ट करवाया तो पता चला कि एक युवक सोमवार रात से लापता था। गौतम के परिवार वालों ने आकर उसकी पहचान की।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को दशहरा ग्राउंड में फेंक गया। शव के चेहरे पर निशान पाए गए हैं और एक कान कटा हुआ था। पुलिस के मुताबिक गौतम की बाइक गायब है। इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की।