फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   attempt to theft, ATM theft attempt, police case, crime at faridkot, jalandhar, punjab

फरीदकोट में एटीएम में चोरी की कोशिश

Mon, 22 Aug 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 22 Aug 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
attempt to theft, ATM theft attempt, police case, crime at faridkot, jalandhar, punjab
चोरी की कोशिश - फोटो : demo
थाना सदर के गांव मचाकी कलां में बीती रात पंजाब एंड सिंध बैंक की एटीएम को तोड़ कर पैसे निकालने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। इस मशीन में करीब तीन लाख रुपये की नगदी थी।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में बैंक प्रबंधक कर्मजीत सिंह ने बताया कि वह शाम के समय एटीएम कैबिन का शटर बंद करके चले जाते हैं। सुबह उनके बैंक के सेवादार ने आकर देखा कि एटीएम वाले कैबिन का शटर का ताला टूटा पड़ा है व मशीन तोड़ी हुई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़ व थाना सदर सदर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और एटीएम के कैबिन व मशीन का जायजा लिया। डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़ ने कहा कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण उन्हें आरोपी की पहचान मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी पुलिस अपने स्तर पर पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही आरोपियों की तलाश कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इसी गांव में कुछ माह पहले भी सहकारी बैंक से 24 लाख की चोरी का मामला सामने आया था जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed