फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, two accused arrested, dope test report, faridkot crime, jalandhar, punjab

डोप टेस्ट रिपोर्ट मामले में वांछित दो युवक गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 05 Sep 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
arrest, two accused arrested, dope test report, faridkot crime, jalandhar, punjab
‌गिरफ्तार - फोटो : demo
थाना कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपनी डोप रिपोर्ट बदलने वाले चार युवकों में से वांछित बाकी दो आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी कुलदीप सिंह व गांव बरगाड़ी निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई। मामले में पुलिस नामजद दो युवकों के अलावा पुलिस लाइन के अस्पताल में तैनात एक हेल्पर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह मामला गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मनोरोग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ.गुरमीत कौर की शिकायत पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पद के चार उम्मीदवारों गांव जीवन वाला निवासी हरप्रीत सिंह, फरीदकोट निवासी हरिन्द्रपाल सिंह जावा, कोटकपूरा निवासी कुलदीप सिंह व गांव बरगाड़ी निवासी मनप्रीत सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सहायक प्रोफेसर डॉ.गुरमीत कौर के अनुसार वह पंजाब पुलिस की भर्ती में किए जा रहे डोप टेस्ट का सुपरविजन कर रही हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए एक उम्मीदवार हरप्रीत सिंह के डोप टेस्ट के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी जिसके चलते उसका फार्म रिजेक्ट कर दिया गया था लेकिन उसने अपने रिजेक्ट हुए फार्म के साथ डोप टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला सामने आने के बाद डोप टेस्ट के सभी पॉजिटिव केसों की फाइलों को खंगाला गया तो तीन और युवकों हरिन्द्रपाल सिंह जावा, कुलदीप सिंह व मनप्रीत सिंह की फाइलों से भी पॉजिटिव की जगह निगेटिव रिपोर्ट मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए हरप्रीत सिंह, हरिंद्रपाल सिंह जावा को पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।


जांच के बाद दो दिन पहले पुलिस लाइन अस्पताल के हेल्पर मुनीश कुमार को काबू किया गया था। थाना कोतवाली प्रभारी गुरदीप सिंह पंधेर ने बताया कि इस केस में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से दो को जेल भेजा जा चुका है। रिमांड पर चल रहे बाकी तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed