फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, three accused arrested, property dealer, police case, jalandhar, punjab

प्रापर्टी डीलर पर गोलियां चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 08 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
arrest, three accused arrested, property dealer, police case, jalandhar, punjab
‌गिरफ्तार - फोटो : demo pic
गुरु नानकपुरा वेस्ट की गली नं. 7 में बुधवार देर रात को प्रापर्टी डीलर पर गोलियां चलाने वाले आरोपी लाडी, उसकी प्रेमिका और युवक मनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रापर्टी डीलर सुरेंद्र सिंह (55) जौहल मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं नौकर केवल कृष्ण भी इलाजरत है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला, एसीपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि आरोपी लाडी अपनी प्रेमिका मीनू को मिलने के लिए अकसर सुच्ची पिंड आता था। मीनू के घर के सामने प्रापर्टी डीलर सुरिंदर सिंह का घर है। उन्होंने बताया कि सुरिंदर ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे।
विज्ञापन


इस बात से लाडी काफी नाराज था। इस बात पर बुधवार रात को लाडी ने पहले सुरेंद्र के नौकर केवल कृष्ण को गली में धारदार हथियारों से बुरी तरह से पीटा। शोर सुनकर बाहर आए प्रापर्टी डीलर सुुरिंदर सिंह ने नौकर को बचाना चाहा तो लाडी, उसके दोस्त मनी और नर्स मीनू ने उन पर हमला कर दिया। लाडी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से छह फायर किए, जिसमें से दो गोलियां सुरिंदर को लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस की टीम गठित की गई थी। वीरवार को नंगल शामा के एसएचओ नरेश जोशी को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर तीनों को काबू कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed