{"_id":"57822a6b4f1c1bdf1e7fa27d","slug":"arrest-kidnapping-case-underage-kidnapped-accused-arrested-jalandhar-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की किडनैपिंग में मदद करने वाला युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की किडनैपिंग में मदद करने वाला युवक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 10 Jul 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नरेट की थाना पांच की पुलिस ने नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले की मदद करने वाले एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बलरामपुर के गांव अकबरपुर के रहने वाले रजत राम के रूप में हुई है।
एडीसीपी-2 अमरीक सिंह पवार ने कहा कि नाबालिग को साल 2009 में यूपी के अकबरपुर का रहने वाला शैलू राम भगाकर ले गया था। उसका साथ देने वाले तीन साथियों के खिलाफ लड़की के परिजनों के बयान पर किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया गया था। चारों के पकड़े न जाने पर अदालत ने इनको भगोड़ा करार किया था।
उन्होंने कहा कि आरोपी शैलू ने नाबालिग से यूपी में शादी कर ली हैं। दोनों के इस समय चार बच्चे हैं। इस मामले में 8 जुलाई को शैलू ने जालंधर कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद अदालत ने उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं केस में शैलू का साथ देने वाले उसके दोस्त रजत राम को सूचना के आधार पर थाना पांच की पुलिस ने घास मंडी के पास से काबू कर लिया। उसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में दो आरोपी अभी भी भगोड़े हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए जांच कर रही है।