फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   amandeep scoda, police remand, 2 april, ferozpur

स्कोडा दो अप्रैल तक पुलिस हिरासत में

Mon, 28 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
amandeep scoda, police remand, 2 april, ferozpur
पु‌लिस - फोटो : file photo
 पुलिस विभाग में भर्ती और ट्रांसफर करवाने के नाम पर अब तक करीब 100 करोड़ रुपये कमा चुके अमन दीप उर्फ स्कोडा को ओडिशा से गिरफ्तार करके फिरोजपुर की थाना घल्लखुर्द पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


जहां से उसे 2 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। स्कोडा की गिरफ्तारी के बाद सूबे से कई पुलिस अधिकारी बेहद चिंतित हैं जिनकी शह पर यह अपना नेटवर्क चलाता था। उपमुख्यमंत्री के हलका जलालाबाद के छोटे से गांव खिलचिंयां पन्नूवाली निवासी स्कोडा गांव से आकर फाजिल्का में रहने लगा था और पुलिस अधिकारियों के संरक्षण में पिछले करीब 6 वर्षों से पुलिस विभाग में नई भर्तियां करवाने, अधिकारियों की बदलियां तथा पदोन्नतियां आदि करवाने के लिए पर भारी धनराशि वसूलता था।
विज्ञापन


स्कोडा की करतूतों का खुलासा वर्ष 2014 में पहली बार हुआ जब अबोहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ में कई खुलासे किए। इसके बाद जून 2015 में फाजिल्का में भी स्कोडा पर अवैध वसूली का मामला दर्ज हुआ। 29 जनवरी 2016 को थाना घल्लखुर्द पुलिस ने स्कोडा के खिलाफ एक सरपंच की शिकायत पर 1.20 करोड़ रुपये ठगी का मामला दर्ज किया। जो इसने मोहाली के दो पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से 11 युवकों को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर वसूले थे। तीन दिन पूर्व फिरोजपुर पुलिस ने बेहद गुप्त सूचना के आधार पर इसे ओडिशा से गिरफ्तार कर शुक्रवार रात को फिरोजपुर लाया गया। जिसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से योग्य न्यायाधीश ने उसे 2 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्कोडा के काले कारनामों से दुखी सांसद शेर सिंह घुबाया ने भी उपमुख्यंत्री सुखबीर सिंह बादल के संगत दर्शन में इसकी शिकायत करते हुए कहा था कि पुलिस विभाग में उनकी नहीं बल्कि अमनदीप स्कोडा की चलती है। सूत्र बताते हैं कि पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से भी स्कोडा के मधुर संबंध थे। पुलिस इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह पिंकी से इसने सुमेध सिंह सैनी के नाम पर 50 लाख रुपये वसूले थे। पता चला है कि इतने संगीन आरोपों में गिरफ्तार होने के बाद भी उसे हिरासत में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed