फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   After the incident frightened children, many schools do not come

वारदात के बाद बच्चे सहमे, कई नहीं आए स्कूल

Wed, 17 Feb 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 17 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
After the incident frightened children, many schools do not come
शहर के दीन दयाल उपाध्याय नगर स्थित शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के बाहर मंगलवार को हुए गोलीकांड से दहशत का माहौल बन गया है। इससे अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


इस गोलीकांड की दहशत से डरे अधिकतर बच्चे बुधवार को स्कूल नहीं गए। शिव सेना (उत्तरी) के जालंधर प्रधान दीपक कंबोज पर मंगलवार को अपने बच्चों को छुट्टी के समय लेने आने पर स्कूल के बाहर जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन


बच्चे के अभिभावक हसन सोनी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर 50 अभिभावकों ने बुधवार को प्रिंसिपल रवि सुता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर खड़े कुछ मनचले युवक स्कूल की छात्राओं से भी छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे मोटरसाइकिलों पर स्कूल के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि सुरक्षा प्रबंधों को लेकर स्कूल के बाहर पुलिस कर्मचारियों की पक्की ड्यूटी लगाई जाए। इससे बच्चों के सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हो सकें।

शिव सेना (उत्तरी) के जालंधर प्रधान दीपक कंबोज पर हुई फायरिंग के बाद हिंदू संगठन बुधवार को पुलिस कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर से मिला। उन्होंने मांग की है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

वहीं कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह बुधवार को जोशी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दीपक कंबोज का हालचाल जाना। शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रधान सिंगला भी दीपक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। दोनों ने उक्त हमले की कड़े शब्दों में निंदा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


जिला प्रधान दीपक कंबोज की हालत में सुधार हुआ है। गोली लगने से उसकी टांग की हड्डी टूट गई थी, जिसका ऑपरेशन कर दिया गया है। दीपक कंबोज की अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed