फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Adampur Congress MLA nephew beaten to death jalandhar police

Jalandhar: आदमपुर के कांग्रेस विधायक के भांजे की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद के बाद ली जान, तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:28 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे सनी की कुछ लोगों के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद में आरोपियों ने पीट-पीटकर सनी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Adampur Congress MLA nephew beaten to death jalandhar police
कांग्रेस विधायक के भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर शहर में आदमपुर हलके से कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे का कत्ल कर दिया गया है। घटना को हत्यारों ने बुधवार सुबह तीन बजे अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की और तीन आरोपियों कमलजीत सिंह निवासी बडाला, सुरिंदर सिंह और जोरावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


कोटली ने एक ऑडियो जारी करके बताया कि पिछली रात ब्यास गांव के रहने वाले उनके भांजे सनी का एक मामूली विवाद के बाद कत्ल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कत्ल 7-8 लोगों द्वारा सरेआम किया गया। सनी का छोटा-सा विवाद हुआ था, जिसके बाद हमलावरों ने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सनी के साथ जा रहे उसके दो साथियों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। हत्या का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विधायक का भांजा होने से केस हाई प्रोफाइल हो गया है। कांग्रेसी सांसद चरणजीत चन्नी, कैंट से विधायक परगट सिंह ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed