{"_id":"ede35eda28bc3de5a6ca2a42ce58f059","slug":"a-student-was-beaten-by-bjp-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के बचाव में आए छात्र को भाजपा वर्करों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं के बचाव में आए छात्र को भाजपा वर्करों ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 10 Nov 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज छात्राओं को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं से बचाना एक छात्र को काफी भारी पड़ गया। बीजेपी नेताओं ने छात्र से मारपीट की। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
इसके विरोध में डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। मामले के अनुसार डीएवी कॉलेज के बाहर सोमवार सुबह कुछ भाजपा नेताओं ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की।
इसका विरोध कर रहे छात्र शिवम से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर दी। घायल छात्र शिवम के पिता हरिद्वारी लाल का कहना है कि डीएवी कॉलेज के बाहर कुछ युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
इन युवकों का अगर कोई विरोध करता है तो उससे मारपीट की जाती है। वहीं घटना के बारे में प्रिंसिपल को भी बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
छात्र के पिता का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक भाजपा स्पोर्ट्स सेल से जुड़े हैं। छात्राओं का कहना है कि यह युवक बीजेपी नेताओं की शह पर छेड़छाड़ करते हैं।
थाना-1 के एसएचओ बलबीर सिंह का कहना है कि यह बात उनके ध्यान में नहीं थी। अब वे जल्द ही डीएवी कॉलेज के बाहर पुलिस कर्मी तैनात करेंगे।
भाजपा स्पोर्ट्स सेल के पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि इनमें से कोई भी युवक स्पोर्ट्स सेल में नहीं है। यह सिर्फ उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश है।