फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अबोहर का फाइनेंसर अफीम समेत गिरफ्तार

अबोहर का फाइनेंसर अफीम समेत गिरफ्तार

Sat, 15 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
अबोहर का फाइनेंसर अफीम समेत गिरफ्तार
अबोहर का फाइनेंसर अफीम समेत काबू
विज्ञापन

हरियाणा के तस्कर काला से मंगवाता था अफीम
पुलिस ने तस्कर अवतार पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। एंटी नारकोटिक्स सेल ने चुंगी नंबर-सात से अबोहर के फाइनेंसर को एक किलो अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी ने अफीम हरियाणा से मंगवाई थी। थाना कैंट पुलिस ने शनिवार को आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी फाइनेंसर को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
पुलिस के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल के सब इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि अबोहर का फाइनेंसर अवतार सिंहनिवासी कुंडल थाना अबोहर जिला फाजिल्का अफीम तस्करी का धंधा करता है। हरियाणा के तस्कर काला से अफीम मंगवाता है। काला उसे फिरोजपुर में अफीम देने आता है। एंटी नारकोटिक्स सेल के मुलाजिमों ने अवतार सिंह पर पूरी तरह नजर रखी। सिंह को सूचना मिली थी कि शुक्रवार की शाम को हरियाणा का तस्कर काला अफीम की डिलीवरी अवतार सिंह को देने आ रहा है।
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी की चुंगी नंबर-सात से अवतार सिंह अपनी कार से गुजर रहा था। अवतार को रोककर उसकी कार की तलाशी ली गई। कार से एंटी नारकोटिक्स सेल के मुलाजिमों को एक किलो अफीम बरामद हुई। इस पर अवतार को काबू कर लिया। थाना कैंट पुलिस ने अवतार सिंह पर मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने अवतार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed