फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हादसे में बेहोश एएसआई की सर्विस रिवाल्वर गायब, केस दर्ज

हादसे में बेहोश एएसआई की सर्विस रिवाल्वर गायब, केस दर्ज

Wed, 02 May 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बेहोश एएसआई की सर्विस रिवाल्वर गायब, केस दर्ज
हादसे में घायल एएसआई की सर्विस रिवाल्वर गायब
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज, गांव नडाली के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
एएसआई की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एएसआई बेहोश हो गए, इस दौरान उनसे सर्विस रिवाल्वर और 11 रौंद गायब हो गए। थाना बेगोवाल की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई रघुबीर सिंह निवासी गांव टांडी औलख थाना भुलत्थ ने थाना बेगोवाल की पुलिस को बताया कि वह थाना बेगोवाल में एएसआई तैनात हैं। 28 अप्रैल को वह थाने में ड्यूटी पर मौजूद था। शाम को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह सिविल अस्पताल बेगोवाल से दवा लेकर आल्टो कार में गांव टांडी औलख जाने लगे। रास्ते में वह जब गांव नडाली के भारत गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो आगे से एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी।
विज्ञापन

उसकी तेज लाइटें उनकी आंखों में पड़ने से वह कार से संतुलन खो बैठे और बेकाबू होकर सड़क की दाहिने ओर पेड़ से उनकी कार जा टकराई। इस हादसे में वह बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को अस्पताल में पाया। जब उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर के लिए वर्दी चेक की तो रिवाल्वर गायब मिली। उन्होंने आशंका जताई कि बेहोशी की हालत में कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी सर्विस रिवाल्वर चोरी कर ले गया। रिवाल्वर में पांच रौंद लोडेड थे और छह रौंद उनकी बेल्ट की हस्टल में लगे थे, वे भी गायब मिले। जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed