फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो गुटों के बीच हुआ पथराव व चली गोलियां

दो गुटों के बीच हुआ पथराव व चली गोलियां

Sun, 24 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
दो गुटों के बीच हुआ पथराव व चली गोलियां
दो गुटों में फायरिंग से भगदड़
विज्ञापन

दुकानदारों ने बंद की दुकानें इलाके में दहशत का माहौल
बाइक निकालने के लिए रास्ता न देने पर हुआ झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)।
कामल वाला चौक में बाइक निकालने के लिए साइड नहीं देने को लेकर दो गुटों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग और पथराव होने से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने धड़ाधड़ दुकानें बंद कर दी। इस घटना में दोनों गुटों के छह लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है। पुलिस के पहुंचने के पहले ही दोनों पक्षों के लोग भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

घटना शनिवार रात लगभग नौ बजे घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कामल वाला चौक पर दो अलग-अलग बाइक पर सवार नौजवान एक-दूसरे को आगे निकलने के लिए साइड नहीं दे रहे थे। इसी बात पर दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया। एक गुट ने गांव दुल्ला सिंह वाला के दो युवकों को की पिटाई करने के साथ उनकी बाइक ईंटों से तोड़ दी। किसी तरह दोनों युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर निकले। कुछ देर बाद दोनों युवक अपने लगभग दस साथियों के साथ बंदूक व पिस्तौलें लेकर कामल वाला चौक पर पहुंचे। दूसरे गुट के लोगों ने पहले से ही पत्थर एकत्र करके रखे थे। जैसे ही दुल्ला सिंह वाला के युवकों ने गोलियां चलाना शुरू की दो दूसरे गुट के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। गोलियां और पथराव होने बाजार में भगदड़ मच गई और सभी दुकानें बंद हो गई। पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले दोनों गुट के लोग भाग चुके थे। उधर, थाना मल्लांवाला के प्रभारी जगजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है और न ही किसी के घायल होने की कोई सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed