फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शनिवार को गांव शेरेवाला पहुंचेगा अंकित भादू का शव

शनिवार को गांव शेरेवाला पहुंचेगा अंकित भादू का शव

Fri, 08 Feb 2019 10:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को गांव शेरेवाला पहुंचेगा अंकित भादू का शव
रोहतक, नोएडा सहित सभी केंद्र
विज्ञापन


आज गांव शेरेवाला पहुंचेगा अंकित भादू का शव
पंजाब में सात और राजस्थान में आठ मुकदमे दर्ज हैं भादू पर
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। गैंगस्टर अंकित भादू पर पंजाब में सात और राजस्थान में 8 मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि हरियाणा सहित अन्य राज्यों से करीब दो दर्जन वारदात में पुलिस को अंकित भादू की तलाश थी। मूलरूप से अबोहर के गांव शेरेवाला निवासी अंकित भादू के परिजन उसका शव लेने के लिए शुक्रवार को जीरकपुर रवाना हो गए। शनिवार को उसके पैतृक गांव में ही उसका संस्कार किए जाने की सूचना है।

गांव के सरपंच संदीप भादू ने बताया कि करीब 26 वर्षीय अंकित भादू पढ़ाई के दौरान क्रिकेट का खिलाड़ी रहा और उसके सहपाठी रहे युवा आज कई क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व अंकित अचानक गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के संपर्क में आया और उसने सामाजिक जीवन से हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ लिया। दो वर्ष पहले तक तो भादू गांव में आता-जाता रहा, लेकिन उसके बाद से उसने आना-जाना बंद कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अंकित भादू पर पहला मामला जून 2015 में सदर अबोहर पुलिस ने हथियारों की नोक पर लूटपाट और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया था। उसके बाद जुलाई 2015 में सदर पुलिस ने एक ही दिन में अंकित पर लगातार दो मामले दर्ज किए। इसी प्रकार थाना बहाववाला में तीन, फाजिल्का में एक, सादुलशहर में तीन और श्रीगंगानगर, लालगढ़, सीकर, राजगढ़ में करीब 15 मामले पर दर्ज हुए। शुक्रवार को अंकित के परिजन उसका शव लेने के लिए जीरकपुर रवाना हो गए, जिनमें उसके चाचा पूर्व सरपंच रविंद्र भादू, गांव के मौजूदा सरपंच संदीप भादू, दादा जसवंत भादू तथा अनिल कुमार सहित थाना बहाववाला से सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह व दो अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। सरपंच संदीप भादू ने बताया कि शुक्रवार को अंकित का पोस्टमार्टम नहीं हो सका और शनिवार को ही पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उन्हें मिलेगा। भादू ने बताया कि अगर वे शव लेकर शनिवार शाम 4 बजे तक गांव पहुंच गए तो शनिवार को ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार को दिनभर गांव के लोग व अंकित के रिश्तेदार उसके पिता शिवप्रकाश भादू के पास शोक व्यक्त करने आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed