फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भाजपा नेता पर शादी समारोह में हवाई फायरिंग का आरोप, केस दर्ज

भाजपा नेता पर शादी समारोह में हवाई फायरिंग का आरोप, केस दर्ज

Tue, 26 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर शादी समारोह में हवाई फायरिंग का आरोप, केस दर्ज
भाजपा नेता पर शादी समारोह में हवाई फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

भाजपा नेता बोला रिवाल्वर गिरी थी, राजनीतिक रंजिश के कारण केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। भाजपा एससी मोर्चा के नेता शीतल अंगुराल के खिलाफ मंदाकिणी रिसोर्ट में एक शादी समारोह में हवाई फायरिंग के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शीतल अंगुराल ने सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर स्थित मंदाकिनी रिसोर्ट में गोलियां चलाई थी। रामामंडी थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
भाजपा नेता राजू मदान के बेटे गौरव मदान की शादी मंदाकिनी रिसार्ट में सोमवार को थी। इसमें शामिल होने पहुंचे शीतल अंगुराल ने फायरिंग कर दी। इसकी सूचना मिलते ही एसीपी सेंट्रल सतिंद्र चड्ढा, एसीपी कैंट गुरमेल सिंह, एसीपी नार्थ नवनीत सिंह माहल अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भाजपा नेता पर एफआईआर नंबर 139 26/6/2018, 336,201 188 तथा आर्म्स एक्ट के तहत रामामंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। नेता की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस ने यह मामला मंदाकिनी रिसोर्ट के मैनेजर वरिंद्र कुमार पुत्र दलीप चंद निवासी हिमाचल प्रदेश के बयानों पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा है कि उनके पास कोई पिस्तौल नहीं और न ही उन्होंने मंदाकिनी रिसोर्ट में गोली चलाई। ये सब राजनीति का हिस्सा है और उन पर रंजिश के कारण केस दर्ज किया गया है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ मंदाकिनी रिसोर्ट में अपनी पार्टी के नेता के बेटे की शादी में शरीक होने गए थे। किसी का पिस्तौल नीचे गिर कर खुल गया। फिर अफवाह फैलाई गई कि गोली चली है। पुलिस ने भी बिना कोई जांच पड़ताल के उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने अगर राजनीतिक दबाव में आकर काम किया तो वे सीधे हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed