फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रोटी बनाने के बहाने घर बुलाकर नाबालिगा से किया दुराचार

रोटी बनाने के बहाने घर बुलाकर नाबालिगा से किया दुराचार

Sat, 09 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
रोटी बनाने के बहाने घर बुलाकर नाबालिगा से किया दुराचार
नाबालिग को घर बुलाकर रेप किया
विज्ञापन

पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ दर्ज किया केस
आरोपी निर्मल का पिता रोटी बनाने के बहाने ले गया था
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत एक गांव में सोलह साल की लड़की को घर पर रोटी बनाने के बहाने बुलाकर एक व्यक्ति ने उसके साथदुराचार किया। पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी निर्मल सिंह उसे तंग परेशान करता था। इस संबंधी उसके पिता ने आरोपी के पिता जीत सिंह से शिकायत भी की थी। घटना वाले दिन पीड़िता के माता-पिता रिश्तेदार के यहां गए थे। आरोपी निर्मल सिंह का पिता जीत सिंह पीड़ित को बुलाकर ले गया कि घर पर रोटी बनानी है। आरोपी निर्मल सिंह ने अपने घर पर पीड़िता को देख और उसे घसीटकर कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची। घर पर माता-पिता के पहुंचने पर आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी और पीड़िता की हालत बिगड़ती देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की तहकीकात कर रही एएसआई गुरकेवलजीत कौर के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी निर्मल सिंह, जीत सिंह व लक्खा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed