फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रेत माफिया ने किसान पर दागी गोली, बाल-बाल बचा

रेत माफिया ने किसान पर दागी गोली, बाल-बाल बचा

Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
रेत माफिया ने किसान पर दागी गोली, बाल-बाल बचा
रेत माफिया ने दागी गोली, किसान बचा
विज्ञापन

पुलिस ने तेरह आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना मक्खू के अंतर्गत गांव बहक लालूके (गट्टा बादशाह) में रेत माफियों ने एक किसान को जान से मारने की नीयत से गोलियां दागीं। किसान बाल-बाल बच गया। किसान का आरोप है कि रेत माफिया रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली उसके खेत से गुजारते थे, जिससे उसकी जमीन खराब हो रही थी, इसीलिए उन्हें मना किया था। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने पीड़ित किसान के बयान पर तेरह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत में किसान सतपाल सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी बूह हिठाड़ थाना हरिके, जिला तरनतारन ने बताया गांव बहक लालूके में उसकी जमीन है। रेत माफिया रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली उसकी जमीन से लेकर गुजरते थे, जिससे उसकी जमीन खराब हो रही थी। कई बार उसने उन्हें यहां से गुजरने पर मना किया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रेत माफिया रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे, उन्हें मना किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की नीयत से गोलियां दागीं,। किसी तरह वह जान बचा कर भागा। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने किसान सतपाल सिंह के बयान पर आरोपी कश्मीर सिंह, शिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, रसाल सिंह, खजान सिंह, गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह, गुरसेवक सिंह, समन सिंह, सतनाम सिंह, लखविंदर सिंह, अवतार सिंह व पिशेरा सिंह वासी बहक लालूके के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed