{"_id":"5c89358fbdec221463259313","slug":"71552496015-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करने निकले बुजूर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर करने निकले बुजूर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। बुधवार सुबह सैर करने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल लाया गया वहां उनकी मौत हो गई। गांव बुड्ढानगर निवासी मृतक गुरदास मल 92 साल के थे। वह सुबह साढ़े 4 बजे सैर के लिए निकले थे। गुरदास मल के बेटे विजय कुमार ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकले। वापस आते समय उन्हें अज्ञात वाहन ने घर के सामने ही टक्कर मार दी। उन्हें मिनी सचिवालय के पास रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति ने जानकारी दी। बाहर देखा तो पिता बेहोश थे। उन्हें उठाया तो बाजू की हड्डी टूटी थी। जल्द ही होश में आ गए। उन्हें ऑटो में बैठा सिविल अस्पताल लाया गया तो वह बातें करते रहे कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। अचानक सिविल अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। थाना सदर के एएसआई कमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।