फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिता ने जमीन नाम नहीं करवाई तो नशेडी बेटे ने हत्या कर डाली

पिता ने जमीन नाम नहीं करवाई तो नशेडी बेटे ने हत्या कर डाली

Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
पिता ने जमीन नाम नहीं करवाई तो नशेडी बेटे ने हत्या कर डाली
नशेड़ी बेटे ने गंड़ासे से वार कर पिता को मार डाला
विज्ञापन

पिता पर डेढ़ एकड़ जमीन नाम कराने के लिए दबाव डाल रहा था
नशे के चलत अपने हिस्से की जमीन को पहले ही बेच चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो (फरीदकोट)। गांव बिशनंदी में शनिवार रात नशे के आदी पुत्र ने अपने पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर डाली। मृतक की पहचान सुखमंदर सिंह(60) के रूप में हुई। आरोपी छोटा बेटा मनयोध सिंह अपने हिस्से में आई जमीन को नशे के चलते बेच चुका था और पिता से उसके हिस्से की जमीन को अपने नाम करवाने के लिए जोर डाल रहा था। पिता के इंकार करने पर मनयोध ने गंड़ासे से पांच वार कर हत्या कर दी। थाना जैतो पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की पत्नी हरप्रीत कौर के ब्यान पर आरोपी मनयोध सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद गंड़ासे समेत हीे फरार हो गया।
पुलिस को दिए बयान को मृतक सुखमंदर सिंह के बड़े बेटे हरपाल सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति फौज में है और इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनात है। पति हरपाल सिंह के एक छोटा भाई मनयोध सिंह के अलावा चार बहनें है। सभी शादीशुदा है। हरप्रीत कौर के मुताबिक उसके ससुर सुखमंदर सिंह ने कुछ साल पहले ही अपनी जमीन का बंटवारा कर दिया था। करीब डेढ़ एकड़ जमीन अपने पास रखी हुई थी। नशा करने का आदी उसके देवर मनयोध सिंह अपने हिस्से के जमीन बेच चुका था। अब वह पिता सुखमंदर सिंह पर उसके हिस्से वाली जमीन को अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा है और इस बात को लेकर उनका आपस में कई बार वाद विवाद हो चुका था।
विज्ञापन

शनिवार को उसकी देवरानी कर्मजीत कौर अपने चार बच्चों के साथ मायके गई थी। घर में उसका देवर व ससुर ही मौजूद थे। रात करीब 11 बजे दोनों के बीच जमीन के हिस्से को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसके देवर मनयोध सिंह ने तूड़ी वाले कमरे से गंड़ासा निकालकर पिता पर वार करने शुरू कर दिए। आरोपी ने एक के बाद एक पांच वार किए। तीन वार उसके सिर पर करने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल हरप्रीत कौर उसके व बच्चों के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। एसएसपी राज बचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक सुखमंदर सिंह की बड़ी पुत्रवधू के ब्यान पर मनयोध सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed