फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   केएलएफ के नाम पर 5 लाख मांगने वाले दो गिरफ्तार

केएलएफ के नाम पर 5 लाख मांगने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
केएलएफ के नाम पर 5 लाख मांगने वाले दो गिरफ्तार
केएलएफ के नाम पर 5 लाख मांगने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
जिला पुलिस ने शहर के एक बड़े दवा कारोबारी से खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मामले को सुलझाते हुए डोगर बस्ती निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल के बाद स्पष्ट कर दिया है कि इस केस से खालिस्तान फोर्स का कोई लेना देना नहीं है और आरोपियों ने कारोबारी को डराने की मंशा से उनके नाम का सहारा लिया। साथ ही इस साजिश को केंद्रीय मॉडर्न जेल में अंजाम दिए जाने का खुलासा हुआ है।

शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बात करते एसएसपी डॉ.नानक सिंह ने बताया कि बीती 20 नवंबर को शहर के एक दवा कारोबारी को धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें खालिस्तान फोर्स के नाम पर 5 लाख की मांग रखी गई। यह पत्र कारोबारी की दुकान पर कोई 11-12 साल का बालक पकड़ा कर गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू करते हुए पड़ताल को आगे बढ़ाया और वैज्ञानिक ढंग की जांच के आधार पर डोगर बस्ती की गली नंबर 9 के निवासी आकाशदीप सिंह आकाश और गली नंबर 8 के निवासी सिकंदर सिंह को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed