फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अपहरण के बाद नाबालिग लड़की की हत्या

अपहरण के बाद नाबालिग लड़की की हत्या

Mon, 18 Mar 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
अपहरण के बाद नाबालिग लड़की की हत्या
अपहरण के बाद नाबालिग लड़की की हत्या
विज्ञापन

15 दिन बाद गांव उमरपुर के सूखे कुएं से मिली लाश
दो महिला समेत पांच पर अपहरण, हत्या व शव बुर्द-बुर्द करने का केस, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। 17 साल की लड़की की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का शव 15 दिन बाद गांव उमरपुर कलां थाना बिलगा के एक सूखे कुएं से बरामद हुआ है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर अपहरण, हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुल्तानपुर लोधी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 साल की बेटी बारहवीं पास करने के बाद बस स्टैंड के समीप स्थित एक स्टडी सेंटर से आइलेट्स कर रही थी। दो मार्च को वह सेंटर गई, लेकिन वापस नहीं आई। उसने उसकी सहेली को फोन किया तो उसने बताया कि उसकी एकस्ट्रा क्लास लगी है। बाद दोपहर उसकी बेटी घर आई तो उसने लेट आने का कारण पूछा, लेकिन वह अपने कमरे में चली गई। अगले दिन सुबह छह बजे जब वह उठी तो देखा कि उसकी बेटी गायब है। वह दो दिन तक उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस पर चार मार्च को उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि उनकी बेटी अपने सहेली के साथ कहीं चली गई है। उसने शक जाहिर किया कि उसकी बेटी को फुम्मन सिंह, उसका भाई राजकुमार उर्फ राजू, राजू की पत्नी, फुम्मन सिंह की मां मनजीत कौर निवासी गांव चुलधा और हरप्रीत कौर निवासी जालंधर फुम्मन सिंह से विवाह करवाने की मंशा से भगाकर ले गए हैं। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर फुम्मन सिंह के भाई राजकुमार उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर नाबालिग लड़की का शव गांव उमरपुर कलां थाना बिलगा के एक सूखे कुएं से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शव गृह में रखवा दिया गया है। मामले के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बाकी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असलियत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed