फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रंजिश के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला

रंजिश के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला

Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला
रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। गांव सिंघावाला में मामूली झगड़े के बाद युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल में घायल 21 वर्षीय आकाशदीप सिंह निवासी गांव सिंघावाला ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। बुधवार को उसके चाचा गुरतेज सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता करवाने की बात कही थी। वीरवार सुबह समझौता होना था। इसी बीच बुधवार रात करीब 11 बजे उसका चाचा उसे अपनी कार में छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में दो इनोवा गाड़ियों पर सवार होकर आए आरोपियों ने उनकी कार को घेर लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी के पास असलाह व तेजधार हथियार थे। उन्होंने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके चलते एक गोली उनकी कार की खिड़की को चीरती हुई उसकी टांग में जा लगी। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना संबंधित पुलिस थाने को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed