फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तेज रफ्तार कार का फटा टायर, ऐयरबैग ने बचाई चालक की जान

तेज रफ्तार कार का फटा टायर, ऐयरबैग ने बचाई चालक की जान

Sun, 24 Feb 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार का फटा टायर, ऐयरबैग ने बचाई चालक की जान
तेज रफ्तार कार का टायर फटा, चालक बाल-बाल बचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। अमृतसर हाईवे पर कार के बेकाबू होने से बड़ा हादसा टल गया। कार बेकाबू होने के बाद रेलिंग से टकरा गई जिससे कार का काफी नुकसान हो गया। टक्कर के दौरान कार का एयर बैग खुलने से गाड़ी चालक की जान बच गई। लम्मा पिंड के पास हुए इस हादसे के कारण गाड़ी का टायर फटना बताया जा रहा है। कार की रेलिंग से टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा टूट गया। टक्कर के बारे में गाड़ी चालक परमिंदर सिंह ने कहा कि वह अपने घर से पठानकोट रोड पर स्थित दफ्तर में जा रहा था। जैसे ही वह सुच्ची पिंड के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से गाड़ी बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed